
न्यूज स्टेटस 24,कुरारा। माँ वैष्णो देवी जी की अनुकम्पा एवं धार्मिक आस्था के साथ चौबीसवें 17 दिवसीय महा साधना महोत्सव का आयोजन आगामी 1 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन माँ आदिशक्ति श्री किशोरी भवन, निज निवास कुरारा, जनपद हमीरपुर, बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश में होगा। आयोजक एवं स्वागता कांक्षी शिवनारायण तिवारी एवं श्रीमती संगीता तिवारी ने परिवार सहित श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होने का सादर आह्वान किया है।महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें चौबीसवीं शताब्दी, श्रीमद् देवी भागवत, रामलीला, आह्वान गायन, कवि सम्मेलन, ज्योतिष सम्मेलन, शिक्षक बुजुर्ग एवं नारी सम्मान, ज्योतिष दिवस, कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन, स्वच्छता कर्मी सम्मान तथा भगवान विश्वकर्मा पूजा सहित अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।कार्यक्रम के अनुसार 3 से 16 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन होगा। 2 से 4 सितंबर तक शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आह्वान गायन, जबकि 5 से 14 सितंबर तक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शतचंडी पूजन एवं हवन आयोजित किया जाएगा। 5 सितंबर को शिक्षक एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह तथा कवि सम्मेलन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।इसी क्रम में 5 से 16 सितंबर तक शाम 8 बजे से रात 1 बजे तक रामलीला मंचन, 6 से 14 सितंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत तथा 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नारी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 11 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्वच्छता कर्मी सम्मान समारोह होगा।15 सितंबर को सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक हवन एवं पूर्णाहुति, 16 सितंबर को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक ब्राह्मण पूजन तथा 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 15 सितंबर को ज्योतिष विभाग के अंतर्गत ज्योतिष सम्मेलन एवं दिवस समारोह भी प्रस्तावित है।आयोजक शिवनारायण तिवारी ने कहा कि जरूरत के समय लोगों से जुड़े रहना सामान्य व्यवहार है, लेकिन बिना किसी स्वार्थ के लोगों का ख्याल रखना अच्छे इंसान के व्यक्तित्व की पहचान है। परिस्थितियां कैसी भी हों, अच्छे कार्यों के संकल्प को नहीं तोड़ना चाहिए। इसी भावना के साथ उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में परिवार सहित पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में सहभागी बनने की अपील की।महोत्सव में सहभागिता के लिए संपर्क नंबर 9936480543 एवं 9455960501 जारी किए गए हैं। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं का आगमन उनके लिए सौभाग्य का विषय होगा।
