
न्यूज स्टेटस 24 बरेली से दीपक शर्मा ब्यूरो चीफ की खास रिपोर्ट वादिनी श्रीमती गुड़िया देवी निवासी वंशीनगला थाना सुभाषनगर जनपद बरेली द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्तगण बाबू उर्फ रोहित, अमित उर्फ भज्जी, बाबू उर्फ रोहित की मां एवं आशीष मौर्य द्वारा एकराय होकर उसके पति सचिन कश्यप के साथ मारपीट की गई तथा बाबू उर्फ रोहित द्वारा चाकू से सचिन के सीने पर वार कर दिया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। साथ ही वादिनी एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर पर थाना सुभाषनगर पर मु0अ0सं0 592/2026 धारा 103(1)/115(2)/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभियोग में वांछित अभियुक्त आशीष मौर्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।रात्रि थाना सुभाषनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त बाबू उर्फ रोहित श्मशान घाट मंदिर से सराय तलफी की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सराय तलफी रोड पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने लगा। पुलिस द्वारा रुकने के लिए कहा गया, जिस पर अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबू उर्फ रोहित पुत्र राजेंद्र उर्फ राजू निवासी वंशीनगला थाना सुभाषनगर जनपद बरेली के रूप में हुई। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा पुलिस हिरासत में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मुठभेड़ एवं अवैध शस्त्र बरामदगी के संबंध में पृथक अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
