
न्यूज स्टेटस 24,मेरठ। सहकार भारती मेरठ विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 29 एवं 30 अगस्त को बीआईटी मेरठ में आयोजित किया गया। अभ्यास वर्ग में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर सात सत्रों में प्रदेश एवं राष्ट्र स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।अभ्यास वर्ग के मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के रूप में राजेंद्र जी, भारतवासी संघ के प्रमुख अधिकारी, श्री राजदत्त पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ, अरविन्द दुबे प्रदेश महामंत्री, करमबीर सिंह, प्रदेश संगठन प्रमुख, सतीश कठेरिया, प्रदेश मंत्री, ओ.पी. शास्त्री, प्रदेश मंत्री, अभय चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष, वीरेंद्र पाण्डेय, प्रदेश प्रमुख तथा हिरेन्द्र सिंह, प्रदेश सह प्रमुख ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया।अभ्यास वर्ग में सहकारिता के संगठनात्मक विस्तार, कार्यपद्धति और समाज में सहकारिता की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेरठ विभाग के अंतर्गत आने वाले सात जिलों के

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में रामनरेश तोमर, प्रदेश सह प्रमुख, अमित रंजन, प्रदेश सह प्रमुख, राजीव सोम, सह प्रमुख, रामबीर, प्रदेश प्रमुख तथा श्रीमती शारदा सिंह, प्रदेश सह महिला प्रमुख सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।समापन सत्र की अध्यक्षता विभाग प्रमुख प्रदीप शर्मा ने की। उन्होंने अभ्यास वर्ग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन सत्र का संचालन अरविन्द शर्मा, सह विभाग प्रमुख ने किया।दो दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन पर पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सहकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ाने का संकल्प लिया।News Status 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼
