
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी फर्रुखाबाद। दुर्वासा ऋषि आश्रम, फर्रुखाबाद के पीठाधीश्वर एवं बाल ब्रह्मचारी पूजनीय महंत ईश्वर दास जी महाराज को ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के सनातन धर्म रक्षा प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) का प्रदेश संरक्षक नियुक्त किए जाने पर संगठन के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका हार्दिक अभिनंदन किया।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि महंत ईश्वर दास जी महाराज लंबे समय से सनातन संस्कृति, धर्म संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनके मार्गदर्शन से संगठन को प्रदेश स्तर पर नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा सनातन धर्म के संरक्षण और सामाजिक समरसता के कार्यों को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर “संघे शक्ति कलयुगे” के उद्घोष के साथ उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।महंत ईश्वर दास जी महाराज की नियुक्ति पर अनिल कुमार मिश्रा, एडवोकेट विष्णु कुमार मिश्रा, पत्रकार विवेक द्विवेदी, राजेश कुमार मिश्रा, एडवोकेट नीरज तिवारी, सुभाष चंद्र कौशिक, तारकेश्वर पांडेय, मोहित पाठक, बलराम पाठक, एडवोकेट आशुतोष मिश्रा, देवीचरण दास (महोबापीठ), पंकज तिवारी (विधायक प्रतिनिधि), शिव नारायण तिवारी, सुधाकर पांडेय (प्रयागराज), विवेक पांडेय तथा एडवोकेट एकता मिश्रा सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।उन्होंने विश्वास जताया कि पूजनीय महंत जी के सान्निध्य और मार्गदर्शन में संगठन प्रदेशभर में सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक एकता और जनजागरण के अभियान को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
