
न्यूज स्टेटस 24,दीपक शर्मा ब्यूरो चीफ बरेली। थाना नवाबगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त विमलेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम पंडरी (बरौर के समीप), थाना नवाबगंज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, थाना नवाबगंज पर दर्ज एफआईआर संख्या 425/26 धारा 70(2) बीएनएस एवं 5G/6 पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त ग्राम डैम क्षेत्र के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की, तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा ₹450 नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी का समय रात्रि 10:47 बजे बताया गया है।घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। News Status 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼
