
न्यूज़ स्टेटस 24 बरेली से दीपक शर्मा ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट बरेली : इतिहास संकलन समिति द्वारा आयोजित राशि समर्पण कार्यक्रम में भारत माता को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेकर सौ से अधिक स्वाभिमानी नागरिको ने बाबा साहब आप्टे के चित्र के समक्ष राशि की समर्पित की। सर्वप्रथम प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार रुस्तगी, प्रांत संगठन मंत्री डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी, संरक्षक अशोक कुमार गर्ग, जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी ने समारोह अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल के साथ प्रथम प्रचारक रहे एवं भारतीय इतिहास संकलन समिति के प्रेरणा स्रोत पूज्य बाबा साहब आप्टे जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण किया।प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत संगठन मंत्री को मंचासीन अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण करके स्वागत अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री डॉ. कुलदीप कुमार त्यागी ने कहा कि वामपंथियों द्वारा लिखा गया और पढ़ाया गया इतिहास झूठ का पुलिंदा था। अब प्रमाण, साक्ष्य के आधार पर सच्चे और वास्तविक इतिहास का लेखन कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रहा है। इतिहास और शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए भारत माता को विश्व गुरु बनाने का सपना अति शीघ्र पूर्ण करेंगे ऐसा संकल्प व्यक्त किया। इतिहास संकलन समिति के प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर

अशोक कुमार रूस्तगी ने अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत की दृष्टि से लिखा गया सच्चा और वास्तविक स्वर्णिम इतिहास संकलित किया जाएगा लिखा जाएगा और भारत की पीढ़ी गर्व और गौरव के साथ अपने देश की विचारधारा परंपरा उपलब्धियांँ समझ सकेगी। संरक्षक अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि अंग्रेजों के कैदखाने से इतिहास को निकालकर स्वर्णमई मंदिर में स्थापित करने का कार्य इतिहास संकलन समिति का है। इस अवसर पर कवि अतुल कुमार शर्मा ने कल्किनगरी के तीर्थों पर लिखी गई स्वरचित कविता प्रस्तुत की।जिला महिला प्रमुख मीनू रस्तोगी, बौद्धिक प्रमुख अतुल कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष अत्यंत त्यागी, वैभव गुप्ता, मनीष चौधरी, जिला सह मंत्री सत्यवीर सिंह पाल तथा जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने इतिहास संकलन समिति द्वारा व्यक्ति किए गए संकल्प, किए गए कार्य, प्राप्त की गई उपलब्धियांँ एवं अन्य अनेक विचारों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए इतिहास संकलन समिति के विभिन्न आयामों की प्रशंसा की। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में समिति संरक्षक अनंत कुमार अग्रवाल के साथ मंचासीन सभी अतिथियों ने राशि समर्पित की। तत्पश्चात सौ से अधिक स्वाभिमानी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इतिहास संकलन समिति के कार्यों विचारों से प्रभावित होकर पूज्य बाबा साहब आप्टे के चित्र के समक्ष अपनी राशि समर्पित की। कार्यक्रम में राकेश कुमार शर्मा, उमेश श्रीमाली, राजेंद्र सिंह गुर्जर, विकास कुमार वर्मा, शोभित शास्त्री, सुमन लता शर्मा, पूनम शुक्ला, संतलाल गंभीर, अमन सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, मुकेश कुमार सैनी आदि अनेक बुद्धिजीवियों ने व्यवस्था में सहयोग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ संपूर्ण वंदे मातरम के साथ हुआ तथा समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया। राशि समर्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी अनंत कुमार अग्रवाल ने की तथा संचालन जिला महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।
