
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी – लखनऊ। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद, उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 16 अगस्त 2026, रविवार को दोपहर 2 बजे लखनऊ के विकास दीप, हुसैनगंज, चारबाग रोड में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन, प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन तथा आगामी चाणक्य रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी।बैठक में उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन को लेकर संगठन की आगामी रणनीति और समाज की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही विकास दीप में अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा होगी।बैठक का एक प्रमुख विषय 24 अक्टूबर 2026 से आचार्य चाणक्य की जन्मभूमि पाटलिपुत्र, पटना से दिल्ली तक प्रस्तावित चाणक्य रथ यात्रा की तैयारियां भी होंगी। रथ यात्रा के माध्यम से परिषद की ओर से उठाई जाने वाली 6 सूत्रीय मांगों को लेकर रणनीति तैयार करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक तैयारियों पर विचार किया जाएगा।अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की ओर से उत्तर प्रदेश के सभी ब्राह्मण समाज के लोगों से बैठक में समय से पहुंचने का आह्वान किया गया है। परिषद का कहना है कि उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन में समाज अपना दायित्व ग्रहण करते हुए समाज हित और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाए तथा ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज के मार्गदर्शन का प्रयास करे।परिषद ने समाज के लोगों से अपील की है कि वे चाणक्य रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव एवं विचार भी बैठक में रखें, ताकि यात्रा को व्यापक और प्रभावी स्वरूप दिया जा सके।बैठक को लेकर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि आचार्य चाणक्य के विचारों और राष्ट्रहित की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज को संगठित एवं जागरूक करने की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक है।परिषद की ओर से सभी समाजबंधुओं से बैठक में सहभागिता की अपील करते हुए कहा गया है—“राम जी की इच्छा से सभी को जय परशुराम। News Status 24, पूरी करे सच की जिज्ञासा।
