
न्यूज स्टेटस 24,विवेक द्विवेदी,कानपुर। सहकार भारती के प्रदेश नेतृत्व के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में कानपुर विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 15 एवं 16 अगस्त 2026 को कानपुर में आयोजित किया जाएगा।प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे एवं विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यास वर्ग में कानपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों एवं महानगर की संपूर्ण कार्यकारिणी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा जनपद में निवासरत प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।संगठन ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय रहते तैयारी करने का आग्रह किया है।जारी सूचना के मुताबिक 15 अगस्त की शाम तक कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। वहीं, 15 अगस्त को पहुंचना संभव न होने की स्थिति में प्रतिभागियों को 16 अगस्त को सुबह 9 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। सुबह 9:30 बजे उद्घाटन सत्र शुरू होगा, जबकि अभ्यास वर्ग का संचालन शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।अभ्यास वर्ग का उद्घाटन अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधि सुरेश जी द्वारा किया जाएगा, जबकि समापन यूपीसीबी के अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह करेंगे।इसके साथ ही SHG के राष्ट्रीय सह प्रमुख तुषार श्रीवास्तव,प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डी पी पाठक व डी एस वर्मा व आद्योनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख विश्वनाथ द्विवेदी का भी मार्ग दर्शन मिलेगा ।अभ्यास वर्ग में सहभागिता के लिए पंजीकरण शुल्क 300 रुपये प्रति प्रतिभागी निर्धारित किया गया है। सहकार भारती कानपुर विभाग ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पालन और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम स्थल S L गैलेक्सी सैनिक चौराहा यशोदा नगर कानपुर में
