लखनऊ में News Status 24 न्यूज चैनल और वेब पोर्टल के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक ✍🏼

लखनऊ । न्यूज स्टेटस 24 & मीडिया सर्विस परिवार के लिए आज का दिन हर्ष और गर्व का विषय रहा। News Status 24 चैनल एवं वेब न्यूज पोर्टल के प्रचार-प्रसार, संगठनात्मक विस्तार तथा विभिन्न प्रदेशों में नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मीडिया संस्थान के भविष्य की कार्ययोजना और विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि News Status 24 को एक सशक्त, विश्वसनीय और व्यापक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक स्थापित किया जाए। इसके लिए विभिन्न राज्यों में नेटवर्क विस्तार, स्थानीय स्तर पर संवाददाताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों को जोड़ने तथा समाचारों के प्रभावी प्रसारण की रणनीति पर चर्चा की गई।इसी उद्देश्य को गति प्रदान करने और संस्थान के प्रबंधन एवं विस्तार को नई दिशा देने के लिए प्रयागराज निवासी इंजीनियर अरविंद कुमार तिवारी जी को न्यूज स्टेटस 24 का प्रबंध संपादक एवं मुख्य संरक्षक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।इंजीनियर अरविंद कुमार तिवारी जी के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उम्मीद जताई गई कि उनके मार्गदर्शन में न्यूज स्टेटस 24 का नेटवर्क और अधिक मजबूत होगा तथा मीडिया संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।बैठक के दौरान संस्थान की आगामी योजनाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार, समाचार संकलन की व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा विभिन्न प्रदेशों में मीडिया नेटवर्क के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई।News Status 24 & मीडिया सर्विस परिवार की ओर से इंजीनियर अरविंद कुमार तिवारी जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।— विवेक द्विवेदी चेयरमैन / संपादक News Status 24
