
न्यूज स्टेटस 24 , विवेक द्विवेदी- लखनऊ/ प्रयागराज : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ (BSS) की ऑनलाइन बैठक रविवार को संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद कुमार तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए संगठन की प्राथमिक सदस्यता, सदस्य संख्या बढ़ाने, ब्राह्मण परिवारों से जुड़े उत्पीड़न के मामलों में त्वरित पहल तथा सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक के दौरान चर्चा के उपरांत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।प्राथमिक सदस्यता एवं दैनिक दान पर में इसके साथ ही संघ के प्रति आस्था और निष्ठा को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिदिन एक रुपये का दान अपने आराध्य भगवान परशुराम की आरती में अर्पण स्वरूप संघ को प्रदान करने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।ब्राह्मण परिवारों के उत्पीड़न के मामलों में पहल बैठक में कहा गया कि प्रदेश के सुदूर गांवों और कस्बों में यदि किसी ब्राह्मण परिवार के साथ उत्पीड़न अथवा अन्याय की घटना सामने आती है तो उसे किसी भी माध्यम से संघ के संज्ञान में लाया जाना स्वागत योग्य होगा। संघ ने ऐसे मामलों के सम्यक समाधान के लिए यथासंभव त्वरित कार्रवाई की पहल करने की बात कही।पदाधिकारियों ने

कहा कि प्रभावी सामाजिक हस्तक्षेप के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है और किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके सदस्य संख्या बल से निर्धारित होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद कुमार तिवारी ने आगामी दो माह में निर्धारित सदस्यता एवं संगठन विस्तार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।सवर्ण समाज से जुड़े मुद्दों पर समर्थन का निर्णय बैठक में संघ के अभि मत पर भी चर्चा हुई। संघ की ओर से कहा गया कि सवर्ण समाज के हित में चलाए जाने वाले आंदोलनों, जिनमें ब्राह्मण समाज का हित भी निहित है, के संबंध में आरक्षण, UGC Act और SC/ST Act जैसे विषयों को लेकर किसी संघ अथवा संगठन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के प्रति BSS समर्थन करेगा। हालांकि समर्थन का स्वरूप और उसकी रूपरेखा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा तय की जाएगी।बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रदेश कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया । इस महत्वपूर्ण बैठक में गाजीपुर निवासी रामजीवन पाण्डेय ( प्रदेश अध्यक्ष ),बरेली निवासी अनिल मिश्रा (पश्चिमी उत्तरप्रदेश प्रमुख ) ,बलिया के राजेश मिश्र (प्रदेश महासचिव) ,बलिया के ही विष्णु मिश्र (गोरखपुर प्रांत प्रभारी ) ,प्रयागराज के तारकेश्वर पांडेय ( काशी प्रांत प्रमुख) ,रायबरेली के पवन मिश्रा (अवध प्रांत प्रभारी ) ,प्रयागराज के रवि शर्मा (प्रदेश प्रवक्ता ) , कानपुर ,हमीरपुर निवासी विवेक द्विवेदी ( प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कानपुर बुंदेलखंड प्रांत प्रमुख) ,लखनऊ के रूपेश पांडेय ( प्रदेश सचिव) , नोएडा ,मेरठ निवासी डॉ सुभाष कौशिक (पश्चिमी उत्तरप्रदेश महासचिव ),आगरा के सुनील शर्मा ( ब्रज प्रांत प्रभारी) ,आगरा के नरेंद्र उपाध्याय ( कोषाध्यक्ष / संरक्षक ),मिर्जापुर के नीरज तिवारी ( राष्ट्रीय संयोजक,परशुराम सेना BSS) ,गाजीपुर ,बनारस निवासी प्रमोद चौबे ( मध्यप्रदेश प्रभारी ) , आगरा के इंजीनियर दिवाकर तिवारी ( संरक्षक/ सलाहकार ) ,इटावा ,लखनऊ के हरीश मिश्रा ( अध्यक्ष – अनुशासन समिति ) ,लखनऊ से विनीत तिवारी ( प्रदेश उपाध्यक्ष) , आगरा से राजमोहन शर्मा ( उपाध्यक्ष – ब्रज प्रांत) ,आजमगढ़ से प्रमोद तिवारी ( प्रदेश संगठन मंत्री ) आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से वर्चुअल मीटिंग में भाग लेकर अपने सुझाव दिए । News Status 24 , पूरी करे सच की जिज्ञासा ।
