
News Status 24, विनय निगम ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड। बांदा: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बांदा। थाना नरैनी पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, 8 अगस्त 2026 की देर शाम नरैनी पुलिस गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बीहड़पुरवा-नरैनी रोड पर अवैध तमंचा लेकर घूम रहा है।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान आलोक पुत्र विनोद, निवासी बल्लान, थाना अतर्रा, जनपद बांदा के रूप में की है। मामले में थाना नरैनी में मु0अ0सं0 214/26, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मु0 ऐश खॉ, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल आशु सिंह शामिल रहे।News Status 24पूरी करे सच की जिज्ञासा
