
न्यूज स्टेटस 24, विनय निगम ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड।। नगर कोतवाली सदर, बांदा में आज जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए तथा फरियादियों को नियमानुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता की भी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।संपूर्ण थाना समाधान दिवस के उपरांत श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा का भी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं सुगम यातायात की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
