
न्यूज स्टेटस 24, अरुण कुमार मिश्रा बांदा । बांदा में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन बांदा। बांदा में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमलेश तिवारी की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के

जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी सहित दीपक पाण्डे, राजेन्द्र मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, राममनोहर, शिवभजन सिंह यादव, रामबाबू त्रिपाठी, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील शर्मा, आर.बी. मिश्रा, दिव्या मिश्रा, उद्रराज श्रीवास, आमोद कुमार और श्रीकांत श्रीवास्तव समेत पत्रकारिता जगत से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों और अधिकारों के लिए मजबूती से कार्य करना है।नेशनल मीडिया प्रेस क्लब का नवीन कार्यालय सिटी गार्डन के पीछे, बबेरू रोड, कालू कुआं, बांदा में स्थित है। माना जा रहा है कि यह कार्यालय आने वाले समय में पत्रकारों के लिए संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों और आपसी समन्वय का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।न्यूज़ स्टेटस 24 — पूरी करे सच की जिज्ञासा
