
न्यूज़ स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी । आगरा, 27 जुलाई। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ (BSS) की बृज प्रांत पदाधिकारी बैठक 26 जुलाई को महाकालेश्वर मंदिर, आनंदी भैरों मंदिर के निकट, दयाल बाग, आगरा में सायं 4 बजे आयोजित की गई। बैठक में बृज प्रांत के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, महानगर अध्यक्ष, महानगर प्रभारी तथा सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।बैठक का आयोजन बृज प्रांत प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख अनिल मिश्र के मार्गदर्शन में हुआ। बैठक में मुख्य संरक्षक नरेंद्र उपाध्याय, मुख्य संरक्षक एवं सलाहकार दिवाकर तिवारी, बृज प्रांत प्रमुख जगदीश पचौरी, प्रांतीय संयोजक राजमोहन शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अंकुश शर्मा, जिला सचिव राकेश शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए बृज प्रांत प्रभारी सुनील शर्मा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित संगठनात्मक लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला, मंडल एवं विधानसभा स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति, मुख्य कार्यकारिणी एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन तथा अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य जोड़ने के अभियान को गति देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।इस अवसर पर बृज प्रांत प्रमुख जगदीश पचौरी ने अलीगढ़ मंडल में संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए एडवोकेट मोहित पाठक, जिलाध्यक्ष एटा एवं अलीगढ़ मंडल संगठन विस्तार एवं सदस्यता प्रभारी, को सम्मानित किया। साथ ही आगरा मंडल एवं उसके अंतर्गत आने वाले जनपदों में भी संगठन को सशक्त बनाने और सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की।बैठक के अंत में प्रांतीय संयोजक राजमोहन शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बृज प्रांत में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होगा। News Status 24, पूरी करे सच की जिज्ञासा
