
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी,प्रयागराज। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ (BSS) के संयोजक अरविंद कुमार तिवारी ने समाज के सर्वांगीण विकास को अपना मूल उद्देश्य बनाते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक संरक्षण और संगठनात्मक सशक्तिकरण के क्षेत्रों में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया है। श्री तिवारी का कहना है कि सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व ही उसकी कार्यशैली का आधार है।संघ के अनुसार, शिक्षा, रोजगार एवं संरक्षण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रयासों को गति प्रदान करने हेतु बीएसएस परिवार पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ कार्यरत है। संगठन के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विंग द्वारा किए जा रहे अध्ययन एवं योजनाबद्ध प्रयास अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं, जिससे समाज हित की अनेक नई पहलें आकार ले रही हैं।BSS के संस्थापक अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि अपनी विकास यात्रा की तुलना एक बीज से की है। जिस प्रकार एक बीज पहले अंकुरित होकर पौधा बनता है और फिर वर्षों तक संरक्षण, उचित देखभाल तथा निरंतर पोषण मिलने के बाद फलदार वृक्ष का रूप लेता है, उसी प्रकार ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ भी अपने प्रारंभिक चरण से आगे बढ़ते हुए अब एक सशक्त एवं परिणाम देने वाले संगठन के रूप में विकसित हो रहा है।संघ ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने हजारों कार्यकर्ताओं और सदस्यों को दिया है, जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ, पद या प्रतिष्ठा की अपेक्षा के संगठन और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। संगठन का प्रत्येक सदस्य समाज कल्याण, सामाजिक समरसता और ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संस्थापक अरविंद कुमार तिवारी का मानना है कि उसके पदाधिकारी केवल प्रशासनिक दायित्व निभाने वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण के संकल्पित प्रहरी, संगठन की विचारधारा के सशक्त वाहक तथा सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना से प्रेरित कर्मयोगी हैं।संघ ने अपने संदेश में कहा कि वह चरित्रवान, आदर्श, संस्कार युक्त एवं सनातन मूल्यों पर आधारित विचारधारा के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए कृत संकल्पित है। श्री तिवारी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज में शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सेवा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना है।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समाज के सहयोग से संगठन आने वाले समय में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और समाजोत्थान के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगा तथा समाज हित के अपने संकल्पों को निरंतर साकार करता रहेगा।News Status 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼
