
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी – कानपुर। किदवई नगर ओ-ब्लॉक में जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के 24वें वर्ष में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और जयकारों के साथ रथयात्रा में सहभागिता की।इस अवसर पर सहकार भारती कानपुर महानगर के विभाग प्रमुख को एक बार फिर भगवान जगन्नाथ के प्रमुख रथ के संचालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।कार्यक्रम में विधायक महेश त्रिवेदी ने सपरिवार भगवान जगन्नाथ की आरती की। इसके बाद उन्होंने रथ को चलाकर भगवान जगन्नाथ की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। रथयात्रा के मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।आयोजन को सफल बनाने में जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष हर्षित ओमर, कोषाध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, संयोजक अलंकार ओमर, मार्बल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल उत्तम, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता गुप्ता के साथ रश्मि त्रिपाठी, सक्षम त्रिपाठी, रजत गुप्ता और अर्पिता गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रमुख भूमिका रही।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा वर्षों से श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी ने आयोजन को भव्य और यादगार बना दिया।NEWS STATUS 24पूरी करे सच की जिज्ञासा✍🏼
