
न्यूज स्टेटस 24 ,ब्यूरो कानपुर।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कानपुर महानगर इकाई का विस्तार कल्याणपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे। इस अवसर पर इटावा के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।घोषित नई कार्यकारिणी में डॉ. अम्बुज मिश्रा को जिलाध्यक्ष, शुभांगी सिंह

को महामंत्री, कपिल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र शुक्ला को युवा जिलाध्यक्ष, अमात्ये मिश्रा को युवा महामंत्री, राहुल यादव को युवा सह मंत्री, हेमंत दीक्षित को युवा उपाध्यक्ष, दीप्ति दुबे को महिला विंग जिलाध्यक्ष तथा डॉ. ज्योति चौहान को महिला विंग महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं श्रीमती बिंदु सिंह को प्रदेश कमेटी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।मुख्य अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार अपने विस्तार और मजबूती की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत व्यापार मंडल ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करा सकता है।कार्यक्रम में मौजूद इटावा जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।समारोह के अंत में नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उपस्थित व्यापारियों और संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।News Status 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼
