
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी।हमीरपुर। आगामी 01 से 17 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 24वें सत्रह दिवसीय महासाधना महोत्सव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। महोत्सव के आयोजक शिवनारायण तिवारी स्वयं क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर समाज के प्रबुद्धजनों, धर्मप्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं।इसी क्रम में पोथिया, छानी, निवादा, विवांर, मुस्करा, खरेला, गहरौली, इमिलिया सहित अनेक


गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान लोगों ने महोत्सव के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं तथा परिवार सहित सहभागिता का भरोसा दिलाया।आयोजक शिवनारायण तिवारी ने बताया कि यह महासाधना महोत्सव 01 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक माँ आदिशक्ति श्री किशोरी भवन, निज निवास कुरारा (हमीरपुर), बुंदेलखंड में आयोजित होगा। महोत्सव के दौरान शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् देवी भागवत कथा, रामलीला मंचन, आल्हा गायन, सुंदरकांड पाठ, अखंड दुर्गा चालीसा, ज्योतिष सम्मेलन, शिक्षक सम्मान, नारी सम्मान, स्वच्छता कर्मी सम्मान, ब्राह्मण पूजन, भगवान विश्वकर्मा पूजन एवं विशाल भंडारे सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के इस महाआयोजन को सफल बनाएं तथा पुण्य लाभ प्राप्त करें। News Status 24, पूरी करे सच की जिज्ञासा।
