
न्यूज स्टेटस 24,मौदहा (हमीरपुर) । जनपद के मौदहा कस्बे में सर्राफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में मौदहा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 311.04 ग्राम वजन की तीन जोड़ी चांदी की पायल बरामद की है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान आशा उर्फ सुभि के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।मौदहा थाना पुलिस ने बताया कि सर्राफा व्यापारी रामावतार सोनी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना और निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम ने पढ़ोरी अंडरपास के पास घेराबंदी कर महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ और जांच के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई चांदी की तीन जोड़ी पायल बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 311.04 ग्राम है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला के विरुद्ध कानपुर नगर में भी चोरी के कई पुराने मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मौदहा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।✍️ विवेक द्विवेदी, संपादकNews Status 24″पूरी करे सच की जिज्ञासा”
