
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी – कानपुर।ब्राह्मण समाज में संगठन, संस्कार और सामाजिक जागरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने अपने जनजागरण अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया है। संघ के संस्थापक एवं संयोजक अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी वर्ग विशेष तक सीमित नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को केवल अपने अधिकारों की चिंता करने के बजाय शिक्षा, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी होगी। समाज के युवाओं को वैदिक ज्ञान, भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण शिविर, विचार गोष्ठियां और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि संगठन का मूल मंत्र “ज्ञान, संस्कार, सेवा, संगठन और समर्पण” है। इसी भावना के साथ ब्राह्मण समाज को संगठित कर सामाजिक उत्थान तथा राष्ट्र की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और युवा नेतृत्व की आवश्यकता पहले से अधिक है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ शिक्षा, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, सेवा कार्यों तथा समाज के कमजोर वर्गों के सहयोग के लिए भी अभियान चलाएगा।संघ ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बन सकता है।अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि हमारा संकल्प समाज का उत्थान और राष्ट्र की समृद्धि है। जब समाज ज्ञान, संस्कार और सेवा की भावना से संगठित होगा, तभी भारत विश्व में अपनी सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत बना सकेगा। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ इसी उद्देश्य को लेकर पूरे देश में कार्य कर रहा है।News Status 24, पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼
