
न्यूज स्टेटस 24 ब्यूरो कानपुर| ब्राह्मण समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्यरत ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश में अपने संगठन विस्तार को नई गति देने जा रहा है। संगठन का पांचवां प्रांतीय कार्यालय जल्द ही कानपुर-बुन्देलखण्ड प्रांत में प्रारंभ होगा। सावन माह में भगवान परशुरामेश्वर जी की कृपा से इसका शुभारंभ प्रस्तावित है।संगठन के संस्थापक अरविंद तिवारी ने बताया कि मेरठ, बृज, अवध और गोरखपुर प्रांत में सफलतापूर्वक कार्यालय स्थापित होने के बाद अब कानपुर-बुन्देलखण्ड प्रांत में भी स्थायी कार्यालय की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी सावन माह के दौरान काशी प्रांत कार्यालय शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी छह प्रांत—मेरठ, बृज, कानपुर-बुन्देलखण्ड, अवध, गोरखपुर और काशी—में संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन और समन्वय और अधिक प्रभावी होगा। प्रत्येक प्रांतीय कार्यालय के अंतर्गत तीन-तीन मंडलों एवं उनसे जुड़े जिलों की जिम्मेदारी संबंधित प्रांत प्रभारी और प्रांतीय अध्यक्ष संभालेंगे।संयोजक अरविंद तिवारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज को एक सशक्त, संस्कारित और सेवा-प्रधान मंच प्रदान करना है। समाज के हित, युवाओं में संस्कार, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ निरंतर आगे बढ़ रहा है। नए प्रांतीय कार्यालय संगठन और समाज के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेंगे।”उन्होंने कहा कि संगठन का मूल मंत्र “संघे शक्ति कलियुगे” है और इसी भावना के साथ ब्राह्मण समाज को संगठित कर सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ स्वयं को “चरित्रवान, आदर्श, संस्कारयुक्त एवं सनातनी विचारधारा” पर आधारित संगठन के रूप में समाज में स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। News Status 24, पूरी करे सच की जिज्ञासा
