
न्यूज स्टेटस 24,विवेक द्विवेदी- चित्रकूट धाम। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ द्वारा संगठन को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने तथा समाज में सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से चित्रकूट मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस प्रशिक्षण शिविर के

माध्यम से प्रदेशभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की रणनीति का प्रशिक्षण दिया जाएगा।शिविर में कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से यह बताया जाएगा कि संगठन का उद्देश्य क्या है, समाज हित में कार्य क्यों आवश्यक है तथा संगठन विस्तार को प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से कैसे आगे बढ़ाया जाए। प्रशिक्षण के दौरान वैचारिक सत्र, संगठनात्मक कार्यशालाएं, नेतृत्व विकास, सेवा कार्यों की रूपरेखा एवं सामाजिक दायित्वों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।संगठन की ओर से प्रत्येक जनपद से जिलाध्यक्ष, प्रभारी, संयोजक एवं महासचिव सहित चार प्रमुख पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में बृज प्रांत के अलीगढ़ मंडल तथा गोरखपुर प्रांत के बलिया मंडल के पदाधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं द्वितीय चरण में कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत के कानपुर मंडल तथा काशी प्रांत के मिर्जापुर मंडल के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश के मुख्य पदाधिकारी एवं सभी मंडल अध्यक्ष भी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे।संगठन का उद्देश्य समाज हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले सेवाभावी, संस्कारवान एवं समर्पित लोगों को जोड़ते हुए प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संगठन का विस्तार करना है, ताकि सामाजिक समरसता, वैचारिक जागरूकता और सनातन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं संयोजक अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक एवं वैचारिक परिवर्तन का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि संघ का लक्ष्य ऐसे चरित्रवान, अनुशासित और संस्कार युक्त कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो समाज में सेवा, संगठन और सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के कल्याण एवं हितों की रक्षा के लिए केवल विचार पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि संगठित प्रयास और प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। यही उद्देश्य लेकर यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के बीच जाकर संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचा सके।अरविंद कुमार तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज हित में समर्पित लोगों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार होगा, जो राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।— NEWS STATUS 24पूरी करे सच की जिज्ञासा✍🏼 विवेक द्विवेदी, संपादक
