
न्यूज स्टेटस 24 विवेक द्विवेदी। नई दिल्ली। शनिवार शाम दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद लोग घबराकर घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था, जहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद के अलावा जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। भूकंप के तुरंत बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग एहतियातन खुले स्थानों पर पहुंच गए। संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। NEWS STATUS 24पूरी करे सच की जिज्ञासाI
