
न्यूज स्टेटस 24,विवेक द्विवेदी – लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी अधिकृत सूची में प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों तथा संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों का ऐलान किया गया है। नई टीम को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नई कार्यकारिणी में 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के लिए छह क्षेत्रों में क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।प्रदेश उपाध्यक्षों में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्गविजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को शामिल किया गया है।प्रदेश महामंत्रियों के रूप में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।संगठन के विस्तार और विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने के लिए प्रदेश मंत्रियों की लंबी सूची भी जारी की गई है, जिसमें विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमोद जांगिड़ विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महायोग नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यशेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर शामिल हैं।भाजपा ने क्षेत्रीय संगठन को मजबूत करने के लिए नवाब सिंह नागर (पश्चिम), फूल लाल लोधी (ब्रज), राम किशोर साहू (कानपुर), अवधेश द्विवेदी (अवध), अशोक चौरसिया (काशी) और विनोद राय (गोरखपुर) को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है।वहीं विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा तथा विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावा भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री, अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री, दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक तथा हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। नई नियुक्तियों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और प्रदेशभर से नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां मिल रही हैं।NEWS STATUS 24पूरी करे सच की जिज्ञासा
