
न्यूज स्टेटस 24, विनय निगम,बांदा 21 जून 2026। बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद बांदा के सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तिंदवारी रोड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामकेश निषाद, राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार उपाध्याय, सचिव समाज कल्याण विभाग/नोडल अधिकारी जनपद बांदा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग प्रशिक्षकों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए

सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासु, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राजेश.एस जिलाधिकारी अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कुमार धर्मेन्द्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग साधकों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में योग प्रशिक्षक रमेश राजपूत, योग गुरु भारत लाल, श्री राजेश सिंह, श्रीमती गीतांजलि सहित अन्य योग साधक शामिल रहे।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रामकेश निषाद ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आज सम्पूर्ण विश्व अपनाकर स्वस्थ जीवन का आधार बना रहा है।
