
न्यूज स्टेटस 24, ब्यूरो अमरोहा । उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तंत्र-मंत्र और चमत्कार का झांसा देकर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने स्वयं को तांत्रिक बताकर पीड़ित को धन-दौलत बढ़ाने, पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने और विशेष सिद्धि दिलाने का दावा किया। आरोप है कि कई महीनों तक विभिन्न अनुष्ठानों, पूजा-पाठ और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर बड़ी रकम वसूली जाती रही।जब कथित तांत्रिकों के दावे पूरे नहीं हुए और पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, तब उसने मामले की शिकायत पुलिस से की।आकाश उर्फ गोलू चौधरी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी तांत्रिक आलम की तलाश की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाए गए तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।विशेषज्ञों का कहना है कि तंत्र-मंत्र, चमत्कार और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह अक्सर भावनात्मक और मानसिक परेशानियों का फायदा उठाते हैं। लोगों को ऐसे दावों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है।NEWS STATUS 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा
