
, न्यूज स्टेटस 24 विवेक द्विवेदी, हमीरपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, हमीरपुर द्वारा जिला पुरुष चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा।भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव मनीष शुक्ला ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है।कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांग शेखर पाठक स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ करेंगे। इससे समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा और आमजन को भी इस महादान के लिए प्रेरणा मिलेगी।रेडक्रॉस सोसायटी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मित्रों, परिजनों और परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें तथा शिविर में पहुंचकर मानवता की सेवा के इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।विशेषज्ञों के अनुसार रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। एक यूनिट रक्त कई मरीजों के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है।News Status 24 “रक्तदान महादान” है। यदि आप स्वस्थ हैं और रक्तदान के योग्य हैं तो इस अभियान से जुड़कर किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में अपना योगदान दें।रिपोर्ट: News Status 24, पूरी करे सच की जिज्ञासा।
