
न्यूज स्टेटस 24, ब्यूरो बांदा । अपर जिलाधिकारी न्यायिक रामाशंकर की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (महिला/पुरूष) राजकीय इण्टर काॅलेज (प्र0) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा सकुशल एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्टेªटों को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें फर्नीचर, लाइट, सीसीटीवी कैमरा, छाया, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जायें। सम्बन्धित मजिस्टेªट परीक्षा से पूर्व परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। बैठक में लोक सेवा आयोग के उप सचिव श्रीमती पूनम निगम ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा प्रवक्ता (महिला/पुरूष) राजकीय इण्टर काॅलेज (प्र0) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून को एक पाली में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक जनपद बाॅदा के 09 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी, जिसमें 4275 अभ्यर्थियों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र के अन्तर्गत कोई भी अभ्यर्थी मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, कलकुलेटर, टैबलेट लेकर नही जायेंगे। परीक्षा से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति किये जाने के साथ ही सघन चेकिंग भी परीक्षा केन्द्रों में की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त पुलिस एवं सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने परीक्षा को सकुशल एवं सुचितापूर्णढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिये कि आयोग द्वारा जारी किये गये गाइडलाइन का अध्ययन करते हुए पालन करें तथा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करायें। परीक्षा हेतु प्रश्न पत्रों को लाने ले जाने हेतु स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्टेªट लगाये गये हैं, जिनके साथ पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सभी अन्य आवश्यक व्यवस्थायें कन्ट्रोल रूम, स्टांग रूम बनाये जाने के निर्देश दिये। परीक्षा ड्यूटी के दौरान सभी कक्ष निरीक्षक एवं स्टाफ अपने परिचय पत्र के साथ ड्यूटी में तैनात रहेंगे। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित केन्द्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्टेªट उपस्थित रहे।
