
न्यूज स्टेटस 24, विनय निगम ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड, बांदा। जनपद बाँदा की तहसील बबेरू स्थित ग्राम चरकाखादर व मर्काखादर में बालू/मोरम के स्वीकृत खनन पट्टा/खनन अनुज्ञा-पत्र से निकलने वाले वाहनों के रूटो की जांच की गयी। उक्त जांच में जिलाधिकारी बांदा, पुलिस अधीक्षक बांदा, उपजिलाधिकारी बबेरू, खान अधिकारी बांदा, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बांदा व थानाध्यक्ष मर्का सम्मिलित थे। जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी बबेरू, खान अधिकारी बांदा व अधिशाषी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, बांदा को को ग्राम चरकाखादर व मर्काखादर में सचालित खनन पट्टा/खनन अनुज्ञा पत्र से उपखनिज लोड कर निकलने वाले वाहनों की जांच हेतु चेक गेट / खनिज जांच चौकी स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में जगह का चयनित जल्द से जल्द करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में उपजिलाधिकारी बबेरू, थानाध्यक्ष मर्का व खान अधिकारी बांदा द्वारा चेक गेट/जांच चौकी स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में प्रश्नगत स्थल को जिलाधिकारी महोदय को अवलोकन कराया गया, जिसके क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को उक्त कार्य को कराये जाने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा खान अधिकारी बांदा व उपजिलाधिकारी बबेरू को निर्देशित किया गया कि 30 जून अर्थात स्वीकृत खनन पट्टा / खनन अनुज्ञा पत्र बंद हो जाने के उपरान्त रास्ते में पड़ी मिट्टी को भी हटवाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित पट्टाधारक को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा खान अधिकारी बांदा को ग्राम चरकाखादर व मर्काखादर में बालू/मोरम के स्वीकृत / सचालित खनन पट्टा / खनन अनुज्ञा-पत्र की पुनः जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी बबेरू तथा अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बांदा को चरका व मर्का में संचालित खनन पट्टा/अनुज्ञा पत्र के रूटो में सड़क किनारे अतिक्रमण कर पडी उपखनिज बालू मोरम व गिट्टी को हटाते हुये एक स्थान चिन्हित कर एकत्रित किये जाने के निर्देश दिये गये।
