केंद्र सरकार के 12 वर्ष की उपलब्धियों पर यूपी में व्यापक जन संपर्क अभियान – योगी ✍🏼

न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी ✍🏼 लखनऊ । केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश में 05 जून से 21 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष नए भारत के निर्माण को समर्पित रहे हैं।बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि आम जनता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से सीधे जुड़ सके।अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 किलोमीटर लंबी ‘प्रगति पथ यात्रा’ आयोजित की जाएगी। जनप्रतिनिधि गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे तथा चौपाल लगाकर लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर जनकल्याण मेले, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, प्रदर्शनियां और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान कल्याण, महिला सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।न्यूज़ स्टेटस 24पूरी करे सच की जिज्ञासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!