
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी। मिर्जापुर/विंध्याचल:उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान यूपी की आगामी राजनीति पर खुलकर अपनी राय रखी।तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी करेंगे और तीसरी बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि तेज प्रताप यादव राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।विंध्याचल मंदिर में दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की पकड़ अभी भी मजबूत है और जनता उनके कामों को पसंद कर रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में अंतिम फैसला जनता के हाथ में होता है।तेज प्रताप यादव के इस बयान को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। विपक्षी दलों के समर्थक जहां इसे राजनीतिक बयानबाजी बता रहे हैं, वहीं भाजपा समर्थक इसे योगी सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास से जोड़कर देख रहे हैं।फिलहाल तेज प्रताप यादव का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूपी की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।NEWS STATUS 24 — पूरी करे सच की जिज्ञासा।
