
वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर — संत प्रेमानंद महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल संदेश ने भक्तों की चिंता बढ़ा दी है।दावा किया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज ने एकांतवास और मौन व्रत धारण कर लिया है और अपने भक्तों को भावुक संदेश देते हुए सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। वायरल पोस्ट में कहा गया कि महाराज जी ने भक्तों से कहा है कि “हम मिले न मिले, लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।”हालांकि जब इस वायरल दावे की पड़ताल की गई तो सामने आया कि खबर पूरी तरह फर्जी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार प्रेमानंद महाराज ने स्वास्थ्य कारणों से कुछ समय के लिए मौन व्रत और एकांतवास का निर्णय जरूर लिया है। इसी के चलते उनकी पदयात्रा और सार्वजनिक दर्शन कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोके गए हैं।लेकिन सोशल मीडिया पर जिस तरह उनकी स्थिति को गंभीर बताते हुए भावनात्मक संदेश वायरल किए जा रहे हैं, उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आश्रम की ओर से भी भक्तों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं।फिलहाल निष्कर्ष यही है कि मौन व्रत और कार्यक्रम स्थगित होने की बात सही है, लेकिन वायरल संदेशों में कई बातें अतिरंजित तरीके से पेश की जा रही हैं।NEWS STATUS 24 — पूरी करे सच की जिज्ञासा।
