
विनय निगम, ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड,बांदा।बिजली के स्मार्ट मीटर गेहूं का व्यवस्था सहित तमाम समस्याओं को लेकर आयोजित समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को रोकने की प्रशासन की कोशिश सफल नहीं हो पाई। सांसद कृष्णा पटेल विधायक विशंभर सिंह यादव एवं जिला अध्यक्ष मसूदन कुशवाहा को सुबह से हाउस अरेस्ट करने के बाद

भी सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कजरी अशोक स्तंभ के आसपास इकट्ठा हुई और पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में प्रशासन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन रोकने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों पर पानी फेरने का काम समाजवादी पार्टी की महिला नेताओं ने किया। अपने सांसद विधायक और जिला अध्यक्ष के हाउस अरेस्ट होने की सूचना पाने के बाद सपा नेत्री रजनी यादव के साथ सपा कार्यकर्ताओं कचहरी में धावा बोल प्रशासन को चुनौती दी। और सांसद विशंभर प्रसाद निषाद वहां सभा के नेताओं के पहुंचने के बाद प्रशासन बैक फुट में आ गया। सपा नेताओं ने योगी सरकार और प्रशासन को खरी खोटी सुनाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
