

न्यूज स्टेटस 24,विनय निगम, ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड (बांदा ) -गौ सेवा आयोग श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने गौशालाओं में गौवंशों हेतु समुचित पानी, भूसा एवं हरे चारे की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश दिये। उन्होंने गौशालाओं में लगे सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम को एक सप्ताह में चालू कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गौवंश संरक्षण समिति में दो प्रगतिशील पशुपालकों को अवश्य रखे जाने के निर्देश दिये। कृषि विभाग के द्वारा किसानों को गौशालाओं से जोडने के लिए निर्देशित किया। प्राकृतिक खेती हेतु किसानों को प्रशिक्षण दिलाया जाए तथा गौशाला से मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत गायों की सुपुर्दगी भी की जाए। उन्होंने हरे चारे के प्रबन्धन के लिए नेरियर घास/मुरंगा का उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने भूसा भण्डारण पर्याप्त मात्रा में किये जाने हेतु पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में बताया गया कि नेपियर घास की बुआई करायी जा रही है, जिसके अन्तर्गत प्रति हे0 लगभग 22 हजार की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत किसानों को एक गाय की सुपुर्दगी किये जाने पर 1500/-रूपये तथा चार गाय की सुपुर्दगी किये जाने पर 6000/- रूपये दिये जाने का प्रचार-प्रसार प्रत्येक गौशाला में कराया जाए। हरे चारे की अनउपलब्धता होने पर एक किलो पशु आहार एक गौवंश को दिया जाए। उन्होंने भूसा दान के अन्तर्गत पर्याप्त भूसे का भण्डारण किये जाने के निर्देश दिये। गौशालाओं में एकत्र गोबर से कम्पोस्ट एवं जैविक खाद तैयार की जाए तथा गोबर के लठ्ठे भी बनाये जायें। गाय के गोबर एवं गौमूत्र का भी उपयोग आवश्यकतानुसार किया जाए। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अन्तर्गत 7662 गौवंशों की सुपुर्दगी की गयी है तथा 63444 गौवंश संरक्षित किये गये हैं। जनपद में कुल 289 स्थायी एवं अस्थायी गौशालायें संचालित हैं। इसके साथ ही 11 स्थायी पशु आश्रय स्थलों में 4186 गौवंश संरक्षित किये गये हैं। बैठक में जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी ने कहा कि गोवंशों के संरक्षण हेतु गौशालाओं में छाया, टीनसेड, पेयजल, भूसा आदि की व्यवस्था की गयी है और गौशालाओं को और बेहतरढंग से संचालित किया जायेगा। बैठक में उपाध्यक्ष गौशाला आयोग श्री रमाकान्त उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग बांदा द्वारा निःशुल्क प्रकाशनार्थ हेतु प्रेषित।
