महिला नेत्री के आरोपों से घिरे महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा ✍🏼

(वेब पोर्टल – News Status 24) विनय निगम, ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड :महोबा से भाजपा संगठन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम उनके ऊपर लगे गंभीर आरोपों के बाद उठाया गया है।जानकारी के अनुसार, भाजपा से जुड़ी एक महिला नेता, जो संगठन में पूर्व में मंत्री रह चुकी हैं, ने आरोप लगाया कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी में पद और जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिलाने के बदले अनुचित मांग की थी। आरोप सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया और विपक्षी दलों को भी सरकार और संगठन पर निशाना साधने का मौका मिल गया।मामला बढ़ने पर संगठन ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। भाजपा ने दो सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है, जिसे तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं, विवाद गहराने के बीच मोहन लाल कुशवाहा ने अपने पद से इस्तीफा देकर संगठन को आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ कर दिया है।अब सभी की नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!