
न्यूज स्टेटस 24 ( विनय निगम, ब्यूरो चीफ बुंदेलखंड) !महोबा।भाजपा के एक और नेता की लंगोट ढीली हो गई। अपनी पार्टी की महिला नेता पर डाला हमबिस्तर होने का दबाव। भाजपा जिला उपाध्यक्ष का पद और जिला पंचायत सदस्य का टिकट देने का दिया प्रलोभन । रंगरेलियां मनाने के लिए भाजपा नेत्री को दिल्ली लखनऊ ले जाना चाहते थे नेता जी। महोबा की भाजपा जिला सचिव है पीड़ित महिला। सोशल मीडिया में भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन लाल के गंदे चरित्र का वीडियो वायरल होने के बाद महोबा से लेकर लखनऊ दिल्ली तक भाजपा में मचा हड़कंप। वीडियो में भाजपा की जिला सचिव दीपाली तिवारी यह कहते सुनाई दे रही है कि भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल ने उसे कार्यालय बुलाया। पार्टी में कद और पद देने के बदले एक बार हमबिस्तर होने का दबाव बनाया। इसके लिए उन्होंने पार्टी के काम के नाम से दिल्ली लखनऊ चलने के लिए कहा।बकौल दीपाली तिवारी जिलाध्यक्ष मोहनलाल ने बात ना मानने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फसाकर जेल भिजवाने के लिए धमकाया है। इस सम्बन्ध में भाजपा जिलाध्यक्ष से उनका पक्ष जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।हालांकि न्यूज स्टेटस 24 इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता है ।
