
🔴 BREAKING NEWS | NEWS STATUS 24। दुनिया इस वक्त एक बेहद खतरनाक मोड़ पर खड़ी है…अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है…अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने ईरान को साफ चेतावनी दी है…कि अगर आज रात ( भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे तक डेड लाइन) स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज( दुनिया का सबसे अहम तेल रास्ता ) को नहीं खोला…तो अमेरिका बड़ा सैन्य एक्शन ले सकता है…सूत्रों के मुताबिक…अमेरिका ने अपने सैन्य ठिकानों को अलर्ट पर रख दिया है…और एयर स्ट्राइक के लिए संभावित टारगेट भी चिन्हित कर लिए गए हैं…वहीं दूसरी तरफ…ईरान ने भी साफ कर दिया है कि वह किसी दबाव में झुकने वाला नहीं है…और अगर हमला हुआ…तो उसका जवाब और भी ज्यादा खतरनाक होगा…इस बीच…बैकडोर डिप्लोमेसी यानी शांति वार्ता भी जारी है…लेकिन हालात इतने नाजुक हैं कि…एक छोटी सी चिंगारी भी बड़े युद्ध में बदल सकती है…अब सबसे बड़ा सवाल…क्या आज रात हमला होगा…?फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है…लेकिन खतरा टला भी नहीं है…अगर हमला होता है…तो इसका असर सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा…बल्कि पूरी दुनिया… और भारत पर भी पड़ेगा…तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं…आर्थिक संकट गहरा सकता है…और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ सकती है…NEWS STATUS 24 की टीम इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है…हर छोटी-बड़ी अपडेट हम आपको सबसे पहले पहुंचाएंगे…फिलहाल के लिए बस इतना ही…लेकिन बने रहिए NEWS STATUS 24 के साथ…“जो पूरी करे सच की जिज्ञासा” – विवेक द्विवेदी
