
📰 न्यूज स्टेटस 24, लखनऊ /उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां यूपी कैडर के 2022 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।रिंकू सिंह राही ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया है कि उन्हें लंबे समय से कोई पोस्टिंग नहीं दी जा रही थी और न ही कोई जिम्मेदारी सौंपी जा रही थी। वे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद से संबद्ध थे, लेकिन उनके पास न तो कोई कार्य था और न ही कोई गरिमापूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।अपने विस्तृत पत्र में उन्होंने कहा कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और राज्य में “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” काम कर रहा है, जिससे प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है।रिंकू सिंह राही इससे पहले शाहजहांपुर में एसडीएम के पद पर तैनात थे, लेकिन एक विवाद के बाद उन्हें साइड लाइन कर दिया गया। वकीलों के प्रदर्शन के दौरान उनका उठक-बैठक वाला वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें अटैच कर दिया गया और तब से उन्हें कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली।उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वेतन तो मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का कोई अवसर नहीं दिया जा रहा था। इसी को आधार बनाते हुए उन्होंने अपने इस्तीफे को एक नैतिक निर्णय बताया है।रिंकू सिंह राही पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। वर्ष 2009 में एक घोटाले का खुलासा करने के बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उन्हें 7 गोलियां लगी थीं, लेकिन वे बच गए थे।फिलहाल उनके इस्तीफे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और ईमानदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।✍️ NEWS STATUS 24″जो पूरी करे सच की जिज्ञासा”
