
न्यूज स्टेटस 24 📰 कानपुर नगर: आज S. R. Public School कानपुर नगर के पतारा कस्बा में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है। S. R. Public School का भव्य उद्घाटन कार्यक्रम 30 मार्च 2026, को शाम 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति माननीय कुँवर मानवेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र पासवान, सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे एवं विधायक सरोज कुरील सहित कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल होंगे। विद्यालय के चेयरमेन नीरज त्रिपाठी ने बताया कि यह संस्थान CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल है, जिसमें बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।यहां आधुनिक शिक्षा पद्धतियों जैसे Play Way Method, Audio-Visual Classes, Spoken English एवं Creative Activities के माध्यम से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।विद्यालय का उद्देश्य “Every Child is Special For Us” के सिद्धांत पर आधारित है, जिसके तहत प्रत्येक छात्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।स्थानीय लोगों में इस उद्घाटन

कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।कार्यक्रम स्थल: S. R. Public School, पतारा, कानपुर नगर में समय: शाम 2 बजे👉 सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस अवसर को सफल बनाने की अपील की गई है।
