
हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा दे चुके छात्रों को सुनहरा अवसर
न्यूज स्टेटस 24 ✍️कानपुर । बदलते दौर में करियर के विकल्प तेजी से बदल रहे हैं और ऐसे समय में होटल मैनेजमेंट एवं टूरिज्म एक उभरता हुआ और आकर्षक क्षेत्र बनकर सामने आया है। यह न केवल एक दिलचस्प कोर्स है, बल्कि युवाओं को अनलिमिटेड करियर अवसर भी प्रदान करता है।आज के समय में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री (आतिथ्य क्षेत्र) तेज़ी से विस्तार कर रही है। देश-विदेश में बढ़ते पर्यटन और होटल उद्योग की मांग के कारण इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने वाले छात्रों के लिए भविष्य की संभावनाएं काफी उज्ज्वल मानी जा रही हैं।इस क्षेत्र की खास बात यह है कि इसमें डिप्लोमा और डिग्री कोर्स करने के बाद छात्र फाइव स्टार होटलों से लेकर एयरलाइंस, क्रूज़, रेलवे और कॉर्पोरेट सेक्टर तक में नौकरी पा सकते हैं। उन्हें असिस्टेंट मैनेजर, रेस्टोरेंट मैनेजर, ऑफिस मैनेजर, हाउसकीपिंग मैनेजर, बार मैनेजर और सुपरवाइजर जैसे पदों पर काम करने का मौका मिलता है।विशेषज्ञों का मानना है कि होटल मैनेजमेंट आज के समय के सबसे तेजी से बढ़ते और समृद्ध क्षेत्रों में से एक है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद छात्रों को न केवल रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि वे अपने करियर को अपनी रुचि के अनुसार किसी भी दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं।इसी क्रम में कानपुर स्थित खजुराहो इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म ने नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान का दावा है कि यहां छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं।इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।(NEWS STATUS 24 | जो पूरी करे सच की जिज्ञासा)
