
NEWS STATUS 24 प्रयागराज। बच्चों से कथित यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी है। उन्हें आशंका है कि प्रयागराज पुलिस कभी भी उनकी गिरफ्तारी कर सकती है।शंकराचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय

पाल शर्मा और शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच मधुर संबंध हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी जारी की, जिसमें अजय पाल शर्मा एक बर्थडे पार्टी में केक काटते नजर आ रहे हैं और आशुतोष ब्रह्मचारी उनके बगल में खड़े दिखाई दे रहे हैं।मोबाइल पर तस्वीर दिखाते हुए शंकराचार्य ने पत्रकारों से कहा कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति अजय पाल शर्मा है और वर्तमान में उसी के अधीन इस मामले की जांच चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “एक हिस्ट्रीशीटर के साथ पुलिस का बड़ा अफसर बर्थडे मना रहा है।”शंकराचार्य ने दावा किया कि उनके खिलाफ पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई है। उनका कहना है कि उन्हें गौ रक्षा अभियान से पीछे हटाने के लिए सिस्टम का दुरुपयोग किया जा रहा है, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे।इस मामले में 21 फरवरी को एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस की एक टीम वाराणसी पहुंची और स्थानीय स्तर पर शंकराचार्य व उनके करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई।सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस पूछताछ के लिए शंकराचार्य के आश्रम पहुंच सकती है और इस दौरान गिरफ्तारी की भी संभावना जताई जा रही है। इसी आशंका के मद्देनज़र शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है।
