समय की सबसे बड़ी आवश्यकता – ब्राह्मण समाज की एकता ✍🏼

न्यूज स्टेटस 24 प्रयागराज। ब्राह्मण समाज की एकता और संगठन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया गया है। वक्ताओं का कहना है कि जिस समाज में एकता होती है, वहां शक्ति, सम्मान और सफलता स्वतः मजबूत होती है।ब्राह्मण समाज का देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा, संस्कृति, शिक्षा, धर्म, न्याय और संस्कारों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में बदलते सामाजिक परिवेश में समाज की एकजुटता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना आवश्यक है।समाज की एकता के लिए नियमित संवाद, आपसी मेल-मिलाप और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। शिक्षा, सामाजिक सेवा और संस्कारों को प्राथमिकता देने के साथ युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर देने की आवश्यकता बताई गई।साथ ही समाज के गरीब, जरूरतमंद, वृद्ध, विधवा और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की बात कही गई। धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सभी को साथ लेकर चलने तथा आपसी विवाद और मतभेदों को बातचीत के माध्यम से समाप्त करने पर भी जोर दिया गया।समाज के लोगों से अपील की गई कि किसी व्यक्ति या गुट के हित से ऊपर उठकर पूरे समाज के हित को सर्वोपरि रखा जाए। वक्ताओं ने कहा कि “हम सब एक हैं, हमारा उद्देश्य एक है और हमारा भविष्य भी एक है।” संगठित और जागरूक समाज ही अपनी आने वाली पीढ़ियों को मजबूत दिशा दे सकता है।कार्यक्रम के अंत में समाज की एकता, सनातन संस्कृति और सामाजिक सेवा के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया गया।जय परशुराम। जय सनातन धर्म।एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।News Status 24 | पूरी करे सच की जिज्ञासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!