
न्यूज स्टेटस 24,ब्यूरो हमीरपुर | ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें मौदहा और सुमेरपुर में संपन्न हुईं, जिनमें समाज की एकता, संगठन के प्रचार-प्रसार तथा गांव-गांव तक विस्तार की व्यापक रणनीति बनाई गई। बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन, वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दोनों बैठकों में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि एवं ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत प्रमुख विवेक द्विवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की उपेक्षा का सबसे बड़ा कारण उसकी बिखरी हुई शक्ति है। उन्होंने कहा कि “संघे शक्ति कलयुगे” की भावना को अपनाते हुए प्रत्येक पदाधिकारी हर माह 11 नए सदस्य बनाएगा और उन्हें भी आगे 11-11 सदस्य जोड़ने के लिए प्रेरित

करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ब्राह्मण समाज किसी राजनीतिक दल का गुलाम नहीं है, बल्कि वही दल समाज का समर्थन पाएगा जो सम्मान, शिक्षा में समान अवसर और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करेगा।मौदहा बैठक में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर त्रिवेदी ने प्रत्येक गांव में पांच सदस्यीय समिति गठित कर पंच परमेश्वर की तर्ज पर सामाजिक समस्याओं के समाधान का प्रस्ताव रखा। जिला मंत्री ब्रजेश तिवारी तथा महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका सीमा तिवारी ने समाज में संगठन, संस्कार और महिला सहभागिता को मजबूत करने पर बल दिया। सुमेरपुर बैठक

में प्रांत मंत्री राजकुमार द्विवेदी, सुशील शुक्ला तथा नगर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने संगठित, शिक्षित और स्वाभिमानी ब्राह्मण समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।बैठक के दौरान प्रांत प्रमुख विवेक द्विवेदी ने संगठन को गति देने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों की घोषणा की। संजय त्रिपाठी (सुमेरपुर) और मदन दुबे (खंडेह) को जिला मंत्री, राजकुमार शुक्ला (सुमेरपुर) व देवेश अवस्थी (सुमेरपुर) को नगर उपाध्यक्ष, आशीष कुमार (छिरका मौदहा) को तहसील अध्यक्ष तथा अग्निवेश पाण्डेय (मौदहा) को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।युवा प्रकोष्ठ परशुराम सेना में आकाश त्रिपाठी (हमीरपुर) को जिलाध्यक्ष बनाया गया, जबकि अनुराग दुबे (खंडेह) को जिला महामंत्री तथा सारांश द्विवेदी (गुरदाहा), रावेंद्र दीक्षित (सुमेरपुर) और आयुष तिवारी (मौदहा) को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।अधिवक्ता प्रकोष्ठ में सौरभ तिवारी (सायर) को जिला उपाध्यक्ष और सुधीर दीक्षित (मुस्करा) को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक अरविंद पटैरिया (सुमेरपुर), चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला महासचिव राजीव कुमार पाण्डेय (सुमेरपुर) तथा संगठन के संरक्षक करुणा शंकर द्विवेदी घोषित किए गए।बैठक का संचालन संगठन पदाधिकारियों ने किया, जबकि राजेंद्र शुक्ल आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण कराया। अंत में आकाश त्रिपाठी और दयाशंकर त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि एवं सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता और संगठन विस्तार के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।News Status 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼
