
न्यूज स्टेटस 24 ब्यूरो कानपुर। सहकार भारती कानपुर विभाग का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग एस.एल. गैलेक्सी, यशोदा नगर (कानपुर) में विधिवत संपन्न हुआ। वर्ग में कानपुर विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी सात जिलों से पदाधिकारियों ने सहभागिता कर संगठनात्मक कार्य, सहकारिता के सिद्धांत एवं भावी कार्ययोजना पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि

सुरेश जी (प्रचारक प्रतिनिधि, अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने संगठन की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में सहकारिता की भूमिका तथा कार्यकर्ताओं के दायित्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।समापन सत्र में जितेंद्र बहादुर सिंह, सभापति उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक (UPCB), ने सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने तथा संगठन के विस्तार में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की भूमिका पर उद्बोधन दिया।अभ्यास वर्ग के विभिन्न सत्रों में डी.पी. पाठक (प्रदेश उपाध्यक्ष), प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, तुषार जी (राष्ट्रीय सह प्रमुख, SHG), विश्वनाथ द्विवेदी (प्रदेश प्रमुख, औद्यानिक प्रकोष्ठ) तथा आनंद पाण्डेय (प्रदेश प्रमुख, चिकित्सा प्रकोष्ठ) ने विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया।वर्ग के समापन पर विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी ने कानपुर विभाग की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। प्रत्येक सत्र की अध्यक्षता महानगर एवं जिला अध्यक्षों ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्रियों द्वारा किया गया।सायं 5:30 बजे राष्ट्रगान एवं जय सहकार के उद्घोष के साथ अभ्यास वर्ग का सफल समापन हुआ।

