
न्यूज स्टेटस 24 नई दिल्ली | 15 अगस्त 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए विकसित भारत 2047 का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं की प्रतिभा, आत्मनिर्भरता, नवाचार और राष्ट्रीय एकता पर आधारित होगा।अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में 1 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा की। साथ ही देश में सेमीकंडक्टर निर्माण, स्वच्छ ऊर्जा और 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को भी दोहराया।राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लेख करते हुए उन्होंने आतंकवाद और उग्रवाद के साथ-साथ “दिमागी नक्सलवाद” से भी सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और सामाजिक सद्भाव भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।लगभग 75 मिनट के इस संबोधन में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बड़े सपने देखने, कर्तव्य को सर्वोपरि रखने और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।News Status 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा
