
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी। कानपुर। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने संगठन के विस्तार और सक्रियता को नई दिशा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रांतों के लिए संगठनात्मक प्रांतीय प्रभारियों की नियुक्ति की है। संघ के संस्थापक एवं संयोजक अरविंद कुमार तिवारी ने इन नियुक्तियों की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।संस्थापक अरविंद कुमार तिवारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रांतीय प्रभारी अपने-अपने प्रांत के अंतर्गत आने वाले मंडलों एवं जिलों में शीघ्र कार्यकारिणी का गठन करें तथा संगठन की गतिविधियों को गति दें। उन्होंने कहा कि संगठन का

उद्देश्य समाज को एकजुट करना, सेवा की भावना को बढ़ावा देना तथा सामाजिक हितों की रक्षा के लिए मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करना है।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपील की कि वे डिजिटल माध्यम का अधिकतम उपयोग करते हुए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के मोबाइल ऐप के माध्यम से कम से कम 11-11 नए सदस्यों को निःशुल्क सदस्यता दिलाएं। उनका कहना था कि जितना अधिक संगठन का परिवार बढ़ेगा, उतनी ही समाज की सामूहिक शक्ति और प्रभाव शीलता बढ़ेगी।अरविंद कुमार तिवारी ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज का प्रत्येक जागरूक व्यक्ति संगठन से जुड़े और सामाजिक एकता, शिक्षा, रोजगार, सेवा तथा संरक्षण जैसे विषयों पर मिलकर कार्य करे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही समाज की मजबूती है और सामूहिक प्रयासों से ही समाज अपनी पहचान और गौरव को पुनः स्थापित कर सकता है।नवनियुक्त प्रांतीय प्रभारियों ने भी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार करेंगे और नई कार्यकारिणी शीघ्र गठन करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाएंगे।ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का मानना है कि सामाजिक समरसता, सेवा और संगठन की भावना के माध्यम से ही समाज को नई दिशा और सशक्त पहचान प्रदान की जा सकती है। इसी उद्देश्य को लेकर संगठन ने प्रदेश स्तर पर अपने विस्तार अभियान को तेज कर दिया है।— News Status 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼
News Status 24 Youtube channel एवं वेब पोर्टल के लिए उत्तरप्रदेश के रिक्त जिलों में ऊर्जावान , अनुभवी जिला संवादाताओं की आवश्यकता है , इच्छुक व्यक्ति व्हाट्सअप 7007725435 पर अपना बायोडेटा भेज सकते हैं । धन्यवाद ✍🏼 संपादक – विवेक द्विवेदी
