
सहकार भारती उन्नाव की जिला कार्यकारणी की बैठक संपन्न ✍🏼
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी। उन्नाव। “बिना संस्कार नहीं सहकार” के घोष वाक्य के साथ सहकारिता क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत सहकार भारती संगठन निरंतर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता के विचारों का विस्तार कर रहा है। सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।यह विचार सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे ने सफीपुर (जनपद उन्नाव) स्थित रमा रिसोर्ट में आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सहकारिता भारत की सांस्कृतिक धरोहर है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु

निरामयाः” जैसे प्राचीन मंत्र को व्यवहार में उतारने की क्षमता केवल सहकारिता आंदोलन में है। उन्होंने कहा कि गरीब, निर्धन, वंचित, असंगठित तथा निम्न आर्थिक वर्ग के लोगों के स्थायी आर्थिक विकास का सबसे प्रभावी माध्यम सहकारिता ही है।प्रदेश महामंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी किसानों को ब्याजमुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाना चाहिए, जिससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बन सकें।बैठक में सहकार भारती के संगठनात्मक विस्तार, कार्यों के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (डॉक्टर जी), परम पूज्य श्री गुरुजी तथा सहकार भारती के संस्थापक एवं परम श्रद्धेय लक्ष्मणराव इनामदार के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस

अवसर पर प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया, जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, विभाग सहसंयोजक सतीश गुप्ता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सहकार गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और परिचय सत्र के बाद विभिन्न विषयों पर परिचर्चा आयोजित की गई।जिला अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव एवं प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया ने मातृशक्ति की सहभागिता बढ़ाने पर विचार व्यक्त किए। विभाग सहसंयोजक सतीश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को “सहकारिता से समृद्धि” का मूल मंत्र देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। महिला प्रमुख किरण ने प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया कि उन्नाव जनपद की महिलाएं सहकार भारती के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगी।इस दौरान जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया।बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी अमित मिश्रा, सौरभ तिवारी, रघुनाथ शास्त्री, धर्मेंद्र सिंह, सोनेलाल रावत, सोनू श्रीवास्तव, मदन चंद्र, किरण पांडेय, सुशील दीक्षित, कमलेश निषाद, राधिका सिंह, बबिता तिवारी, प्रियंका राजपूत, रानी तिवारी, राजश्री गौतम सहित बड़ी संख्या में सहकारी बंधु उपस्थित रहे।– NEWS STATUS 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा ✍🏼 7007725435
