
न्यूज स्टेटस 24, विवेक द्विवेदी। हमीरपुर: समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता अविनाशी त्रिपाठी ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण को लेकर एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक पुलिस थाने में आधुनिक तकनीक से युक्त नाकों (चेकिंग प्वाइंट) और ब्रेन मैपिंग सेंटर की स्थापना की जानी चाहिए। इससे अपराधियों की पहचान और अपराधों की रोकथाम में बड़ी सफलता मिल सकती है।अविनाशी त्रिपाठी का कहना है कि जिस प्रकार मेट्रो स्टेशनों और एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच के लिए अत्याधुनिक स्कैनिंग मशीनों का उपयोग किया जाता है, उसी प्रकार पुलिस थानों में भी तकनीकी व्यवस्था विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसी मशीनें लगाई जाएं जो संदिग्ध गतिविधियों, गलत जानकारी और अपराध से जुड़े संकेतों की पहचान करने में सक्षम हों।उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर ऐसी व्यवस्था विकसित की जा सकती है जो लगभग 50 प्रतिशत तक संदिग्ध मामलों की स्क्रीनिंग कर सके। इसके बाद गंभीर और संवेदनशील मामलों की विस्तृत जांच की जाए। उनका मानना है कि तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू होने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।अविनाशी त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईमानदार कार्यशैली पर किसी को संदेह नहीं है, लेकिन व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में अपराध से निपटने के लिए पुलिस तंत्र को भी आधुनिक और तकनीक आधारित बनाना होगा।समाजसेवी अविनाशी त्रिपाठी के इस सुझाव को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया है।NEWS STATUS 24पूरी करे सच की जिज्ञासा
