
न्यूज स्टेटस 24 ब्यूरो लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज में स्थित कोचिंग सेंटर/लाइब्रेरी भवन में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों के नाम:1. अमन गौतम (30 वर्ष)2. राहुल कुमार (24 वर्ष)3. दीपक सिंह (23 वर्ष)4. शिवम यादव (22 वर्ष)5. अंशिका वर्मा (21 वर्ष)6. प्रिया सिंह (20 वर्ष)7. रोहित निषाद (20 वर्ष)8. सौरभ पटेल (19 वर्ष)9. अंकित मिश्रा (19 वर्ष)10. विवेक कुमार (19 वर्ष)11. नेहा पाल (19 वर्ष)12. अभिषेक वर्मा (19 वर्ष)13. आदित्य शुक्ला (18 वर्ष)14. पूजा गौतम (18 वर्ष)15. रितिका यादव (18 वर्ष) अलीगंज के पुरनिया क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी भवन में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई छात्रों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और छत से छलांग लगा दी, जबकि कई धुएं और आग की चपेट में आ गए। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रशासन के अनुसार प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट और भवन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की कई टीमें लगी रहीं। NEWS STATUS 24 पूरी करे सच की जिज्ञासा
