
यशोदा नगर में आयोजित सम्मान समारोह में जुटे सैकड़ों पूर्व सैनिक 👍🏼तीर्थ यात्रा के पहले जत्थे की वापिसी पर भी खुशी
न्यूज़ स्टेटस 24, ब्यूरो कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी समाजसेवी मनोज कुमार शुक्ल (बबलू) द्वारा आयोजित पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। यशोदा नगर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन, सूबेदार, सूबेदार मेजर, कारगिल योद्धाओं समेत विभिन्न रैंकों के सेवानिवृत्त सैनिकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज कुमार शुक्ल ने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और उनका सम्मान पूरे समाज का दायित्व है।समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने भी पूर्व सैनिकों के योगदान को याद करते हुए युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कई पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनिक प्रकोष्ठ कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल ने की, जबकि संचालन हवलदार अखिलेश ने किया। इस अवसर पर कैप्टन रवीन्द्र कुमार, सूबेदार दिनेश पाण्डेय, सूबेदार मेजर रामचन्द्र, मोतीलाल गौतम सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना को मिल रही

सराहना पूर्व सैनिक सम्मान समारोह के साथ-साथ मनोज कुमार शुक्ल की निशुल्क तीर्थ यात्रा योजना भी चर्चा का विषय रही। योजना के तहत क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए वातानुकूलित बसों से तीर्थ यात्राएं कराई जा रही हैं। हाल ही में चित्रकूट धाम के लिए रवाना हुआ पहला जत्था दर्शन और परिक्रमा के बाद सकुशल वापस लौटा।यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन लोगों को भी धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है जो आर्थिक कारणों से यात्रा नहीं कर पाते।विभिन्न सामाजिक अभियानों से पहचान बनाई। क्षेत्र में मनोज कुमार शुक्ल द्वारा शिक्षकों, अधिवक्ताओं, आचार्यों, पूर्व सैनिकों तथा विभिन्न वर्गों के लोगों के सम्मान कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा जरूरतमंद परिवारों की सहायता, पेयजल उपलब्ध कराना, छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल

वितरण तथा धार्मिक आयोजनों में सहयोग जैसी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जनहित से जुड़े इन कार्यक्रमों के कारण क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता और जनसेवा को बढ़ावा मिला है।News Status 24″पूरी करे सच की जिज्ञासा”
